Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकप्रिय दैनिक द्वारा रक्तदान कार्यक्रम

 

नेपालगञ्ज/पवन जायसवाल, जेष्ठ १६ गते ।
बाँके जिला (नेपालगञ्ज) से नियमित प्रकाशित लोकप्रिय सन्देश दैनिक ने अपनी छठवीं वर्षगाँठ तथा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जेष्ठ १५ गते रक्तदान कार्यक्रम आयोजन किया । लोकप्रिय सन्देश दैनिक के प्रधान सम्पादक गोविन्द शर्मा के अनुसार खून की प्रर्याप्त उपलब्धता के लिए गणतन्त्र दिवस की अवसर पर ‘समृद्धिका पाईला बाँके’ की सहकार्य में रक्तदान आयोजन किया गया है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित क्षेत्रीय रक्त संचार केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी की अनुसार पिछले समय खून की अभाव होते आ रहा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083


रक्तदान कार्यक्रम में नेकपा के नेता रत्न खत्री, सूर्य ढकाल, सशस्त्र प्रहरी के नायब उपरीक्षक जीवन भट्टराइ, लोकप्रिय सन्देश के प्रधान सम्पादक गोविन्द शर्मा, प्रबन्ध निर्देशक आकाश देवकोटा, कार्यक्रम संयोजक दिनेश ठाकुर, पत्रकार कृष्ण वली, भगतराम थारु, गणेश राई, सावित्री विक, आशिक सिद्धिकी, विद्यार्थी नेता ज्ञानबहादुर बम, गोकर्ण न्यौपाने लगायत ४५ से अधिक लोगों ने रक्तदान किया । क्षेत्रीय रक्त संचार केन्द्र के प्रमुख रेग्मी ने कहा कि रक्त अभाव के समय आयोजित रक्तदान कार्यक्रम ने राहत पहँुचा है ।
कार्यक्रम में सशस्त्र पुलिस महेन्द्रनगर स्थित सीमा सुरक्षा कार्यालय, औद्योगिक सुरक्षा गण और बाँके बगियास्थित जिला बेस की सुरक्षाकर्मियों की भी सहभागिता रही । सहभागियों को सशस्त्र प्रहरी सीमा सुरक्षा कार्यालय महेन्द्रनगर के एसपी फनिन्द्रराज पौडेल, राजश्व तथा औद्योगिक सुरक्षा गुल्म के एसपी शैलेन्द्र भण्डारी, नेपाल पत्रकार महासंघ के प्रदेश सचिव शुक्रऋषि चौलागाई, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के पूर्व अध्यक्ष रुद्र सुवेदी, पूर्व कोषाध्यक्ष विश्वराज पछल्डंग्या, संरक्षणकर्मी हेमन्तराज काप्mले, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष प्रेम सुवेदी, ‘समृद्धिका पाइला’ नामक संस्था के अध्यक्ष किरण ढकाल, लोकप्रिय सन्देश के सम्पादक शकील अहमद खान, कार्यक्रम उप–सम्पादक तथा कार्यक्रम ब्यवस्थापक बिनोद भट्टराई, आदि ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र बितरण किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *