राष्ट्रकवि घिमिरे स्वदेश वापस
काठमांडू, २ जून । राष्ट्रकवि माधव प्रसाद घिमिरे स्वदेश वापस हुए हैं । अस्वस्थ होने के कारण घिमिरे को उपचार के लिए भारत ले गया था । वह पूर्ण स्वस्थ होकर शनिबार नेपाल वापस हुए हैं । पारिवारिक स्रोत के अनुसार अब उनकी अवस्था सामान्य है । आन्तरिक अंगों में रक्तश्राव होने के कारण गत जेष्ठ ९ गते उपचार के लिए राष्ट्रकवि घिमिरे को भारत ले गया था ।

