Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर जाम को लेकर बैठक, बिराटनगर भंसार के अधिकारी भी मौजूद

 


माला मिश्रा, बिराटनगर । अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर नित्य लगनेवाली महाजाम की समस्या को लेकर  एसडीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक जोगबनी थाना प्रांगण में आयोजित की गई ।बैठक में डीएसपी मनोज कुमार, सी ओ अभयकांत मिश्रा, ई ओ बिनोद कुमार, कस्टम सुपरिटेंडेंट बिनोद कुमार यादव,आईसीपी अधिकारी आर के रमण ,कस्टम इंस्पेक्टर संजय कुमार, नेपाल कस्टम अधिकारी छत्र लिम्बू मौजूद थे ।बैठक में कस्टम एजेंट,ब्यापारी संगठन के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन तथा अधिकारियों के बीच घण्टो जाम सहित अन्य समस्या पर गहन चर्चा हुई।बैठक में भाजयुमो के नगर अध्यक्ष रोहित यादव ,जिला उपाध्यक्ष राजन तिवारी ने अपनी 9 सूत्रीय सभी मांग को पूरा करने के आश्वासन पर जल्द से जल्द पहल की बात उठायी ।ख़ाली वाहन नेपाल से भेजने,नो इंट्री, इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट के समीप पुलिस पोस्ट,रेलवे से निकलने वाली समान के लिये निर्धारित समय,सड़क पर अतिक्रमण, ओभरलोड ,मुख्य बाजार में ठेला, चौकी आदि विषयों पर गहनतम चर्चा हुई ।बैठक में जाम के प्रमुख कारणों में से एक प्रतिष्ठित दुकानदारों द्वारा अपने दुकान के सामने ठेला,चौकी,बोर्ड लगाने पर गहन चर्चा हुई व इसकी एक स्वर में निंदा भी की गई ।

यह भी पढें   शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

बैठक में मौजूद नप के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व पार्षद राजू राय, भाजपा नेता भानु प्रकाश राय,राजनन्दन यादव,पारस राय,समाजसेवी गजेंद्र ठाकुर,लक्ष्मण यादव,खुर्शीद खान,संजीव दास, ब्यापार संघ के प्रतिनिधि जग्गू अग्रवाल ने भी अपने अपने विचार रखे ।बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सभी की बात को गम्भीरता से सुना व 10 जून रविवार को अतिक्रमण हटाने का घोषणा किया ।बैठक में नेपाली कस्टम अधिकारी से जाम के समाधान को ले सहयोग की अपील की गई ।इस महत्वपूर्ण बैठक मर अविनाश झा,अनिल यादव,मनोज साह,.सफीक,सुशील राय, सन्तोष पोद्दार, कुन्दन पौद्दार,नीरज साह व अन्य लोग मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *