Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

६ जून अाज का दिन

 
मेष:

आज आपका दिन मिश्रत फलदायी है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शरीर में थकान और आलस्य से मन में अशांति की अनुभूति हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

वृषभ:

आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव हो सकता है।

मिथुन:

आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क:

यह भी पढें   चिलिमे पावर हाउस टनल हादसा: भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का दौरा

आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा।

सिंह:

आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। प्रियजनों के साथ हुई भेंट, शुभ फलदायी होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी वाला रहेगा। अचानक आईं कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रह सकता है। स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। स्वजनों के साथ अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है।

तुला:

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ : 22 भदौ को राष्ट्रीय शोक, 23 को ‘जेन–जी शहीद दिवस’ पर सार्वजनिक अवकाश

आपका दिन शुभ फलदायी होगा। भाई-बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के बारे में चर्चा हो सकती है। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे।

वृश्चिक:

आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों, इसका विशेष ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि हो सकती है। नकारात्मक मानसिकता न रखें।

धनु:

आज आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्यजीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

मकर:

आज के दिन आप सावधानीपूर्वक रहें। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता हो सकती है। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है।

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव
कुंभ:

नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपा आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा।

मीन:

आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com