Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 07 जून : जानिए कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष:

आज आप पर मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि रहेगी। जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ:

आज आपका मन शांत रहेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे व्यावसाय में आपको यश मिलेगा। आपके कार्य की हर तरफ सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन:

दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव आ सकता है। धन का अधिक व्यय हो सकता है। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा।

कर्क:

आज के दिन मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम स्मरण एकमात्र उपाय है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन की तंगी हो सकती है। आमोद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय हो सकता है।

यह भी पढें   सत्ता से सवाल या व्यवस्था में व्यवधान ? 
सिंह:

आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। पर्यटन की भी संभावना है। मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

कन्या:

दिन आपके लिए शुभ है। कार्य में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित अनुभव करेंगे। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा।

तुला:

लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने पर आपको सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   नेपाल के सात बंद सरकारी उद्योगों में से पाँच की संपत्ति और देनदारी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार
वृश्चिक:

आज आपका दिन शुभफलदायी है। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याह्न के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरुआत सोच-विचाकर कर करें।

धनु:

आप आनंदित महसूस करेंगे। परिजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन हो सकता है। आज भाग्यवृद्धि का योग है। स्त्रियों के पीछे धन का व्यय हो सकता है। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें।

मकर:

आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो पर भी खर्च होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण खराब हो सकता है। परिजनों को आप से तकलीफ हो सकती है। मध्याह्न के बाद आपका मन चिंतामुक्त हो सकता है। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं।

यह भी पढें   तिब्बती भाषा पढ़ने के लिए देहरादून ले जाए जा रहे 25 नेपाली बच्चे भारत से लौटाए गए
कुंभ:

आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में आज संभलकर चलें।

मीन:

किसी के साथ धन से संबंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखना होगा। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। (राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com