Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख और उपसभामुख में से एक को इस्तिफा देने के लिए आग्रह

 

काठमांडू, ९ जून । नेपाली कांग्रेस के नेता दिलेन्द्र प्रसाद बडु ने कहा है कि सभामुख और उप–सभामुख में से एक को तत्काल इस्तिफा देना चाहिए । उनका मानना है कि दोनों व्यक्ति एक ही पार्टी से प्रतिनिधित्व करते हैं, जो संवैधानिक प्रावधान के विपरित है । शनिबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘एक ही पार्टी से सभामुख और उप–सभामुख बनना संवैधानिक व्यवस्था को उलंघन करना है, दोनों में से तत्काल एक को इस्तिफा देना चाहिए ।’

यह भी पढें   वरिष्ठ कथाकार गीता केशरी का असामयिक निधन


फरक प्रसंग में बातचीत करते हुए नेता बडु ने कहा है कि कोई भी हालत में प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रणाली को स्वीकार नहीं किया जाएगा । उन्हों ने कहा– ‘संविधान में जो मुलभूत विषय है, अगर उस को परिवर्तन करने की कोशीश करेंगे तो अस्थिरता आएगी, आज की आवश्यकता ऐसी अनावश्यक विषयों में प्रवेश करना नहीं है ।’ नेता बडु का मानना है कि प्रतिनिधिसभा संचालन नियमावली सभी राजनीतिक दलों की सहमति में ही परित हुआ है । नेता बडु ने यह भी कहा कि अगर किसी सांसद् को निलम्बन करना होगा तो उसके लिए अलग ही ऐन बनाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *