सीता मईया केस मे आया एक नई मोड

सितामंढी 08 June 2018, डि.के. सिहँ । जुन 1 तारिख के दिन उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सीता माता को देश की सबसे पहली टेस्ट ट्यूब बेबी बता कर विवाद खड़ा कर दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ सीतामढ़ी के सीजीएम कोर्ट में वकील ठाकुर चंदन सिंह ने एक शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि उपमुख्यमंत्री के बयान से सम्पुर्ण नारी जाती एवं हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है।
माननीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायाधीश ज्योति कुमारी की अदालत में काफी लम्बी बहस के बाद परिवादी अधिवक्ता ठाकुर चन्दन सिंह के द्वारा दाखिल आवेदन को स्वीकार करते हुए अवलोकन किया और इसे अभिलेख पर रखते हुए परिवादी को सुना जहाँ परिवादी ने न्यायालय के समक्ष न्यायाधीश को बतलाया की स्थानीय बीजेपी के नेताओ द्वारा इस मुकदमे में परिवादी के ऊपर मानसिक दबाब बना रहे है और हो सकता है की इस मुकदमे के कार्यवाही के दरम्यान उनकी हत्या तक करा दी जाये वैसे भि अधिवक्ता केश में सुलह करने को तैयार नही है।
वही माननीय न्यायालय ने अधिवक्ता के दलीलो से संतुष्ट होते हुए crpc की धारा 200 के अंतर्गत 13 जून को विशेष परिस्थिति में अधिवक्ता का शपथ पर बयान कलमबद्ध कराने का निर्देश दिए है । इस दरम्यान माननीय न्यायाधीश के इजलास पर इस मुकदमे की सुनवाई के लिए काफी भीड़ उमंडी हुई थी अब लोगो की नजर 13 जून की सुनवाई पर है जहाँ परिवादी का बयान दर्ज होगा।
इस बाबत ठाकुर चंदन सिंह ने कोर्ट में एक लिखित आवेदन भी दिया जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने इस पूरे मामले को सीतामढ़ी SP के सुपुर्द कर दिया और वकील की सुरक्षा प्रदान किए जाने के आदेश दिए.


