Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नही रहे मधेसी के हक हित के लिए लड़नेवाले  तेन्जिंग लामा उर्फ छत्रपति

 


माला मिश्रा  बिराटनगर । मधेसी का हक हित के लिए लड़नेवाले पहाड़ी जनजाति समाज के चर्चित नेता और राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के केंद्रीय सचिव तेन्जिंग लामा उर्फ छत्रपति का करेंट लगने से मृत्यु हो गया । वह 33 वर्ष के थे ।गुरुवार के रात जब वह  सुनसरी जिला के इटहरी में अपने निवास के बाथरूम में स्नान कर रहे थे तब करेंट के चपेट में आ गए । गंभीर हालत में उन्हें इलाज हेतु धरान  स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान  ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया ।  श्री लामा तब ज्यादा चर्चा में  आये थे जब मधेस आंदोलन के दौरान जोगबनी नाका के नेपाल क्षेत्र में  केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र महतो के ऊपर पुलिस द्वारा अंधा धुंध लाठी चार्ज  किया जा रहा था,सभी कार्यकर्ता भाग निकले थे , तब उसने खुद  और एक सहयोगी के साथ घायल होकर उनका  बचाव किया था । श्री लामा के दो नावालिग बच्चे और पत्नी है ।  पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि रबिबार को उनका अंतिम विदाई  लामा समाज के ओर से  धर्म रीति अनुरूप  किया जाएगा  । उनके असमायिक निधन  से मर्माहत पार्टी के नेता ,कार्यकर्ता ,शुभचिन्तको का उनके घर तांता लगा हुआ है ।  राजपा ने एक प्रेस वयान जारी कर उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का बीरगंज दौरा: नेपाल के विकास और बाढ़ राहत कार्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com