Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३८ सौ किलो सोना की तस्करी प्रकरणः एमके अग्रवाल की निवास में छापामारी

 

काठमांडू, ८ जून । ३८ सौ किलो सोना की तस्करी प्रकरण को लेकर नेपाल पुलिस ने मोहन कुमार अग्रवाल उर्फ एमके की अनामनगर स्थित निवास में छापामारी किया है । कहा जाता है कि एमके सोना की तस्करी के लिए मुख्य निवेषकर्ता है । चर्चित ३३ केजी सोना की तस्करी काण्ड के मुख्य निवेषकर्ता भी एमके को ही माना जाता है । तस्करी काण्ड में गिरप्mतार अभियुक्तों की बयान को माने तो उक्त सोना एमके का ही था ।

यह भी पढें   सद्भाव के लिए योग: भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज ने शंकराचार्य गेट पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया


उक्त प्रकरण में जब अनुसंधान शुरु होने लगा तो एमके अनामनगर स्थित अपने घर में ताला मारकर फरार हो गए थे । कहा जाता है कि वह अभी भारत में हैं । समाचार स्रोत का मानना है कि पुलिस ने शुक्रबार ही एमके निवास में छापामारी कर कुछ महत्वपूर्ण कागजात नियन्त्रण में लिया है । वह सुनसरी जिला स्थित धरान उप–महानगरपालिका–३ के स्थायीबासी हैं ।
पुलिस ने कहा है कि अग्रवाल निवास से ३० लाख रुपयां नगद, दो किलो चांदी और १० तोला सोना बरामद की गई है । पलिस का कहना है कि उनके घर से अन्य कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किया गया है । पुलिस ने बा १० च २८२ नम्बर का गाडी भी बरामद किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *