फिल्हाल नेकपा के साथ एकीकरण करने की कोई संम्भावना नहीं हैंः उपप्रधानमंत्री यादव

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ जून ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल ने कहा तत्काल कम्युनिष्ट पार्टी नेकपा के साथ पार्टी एकीकरण होने की कोई सम्भावना नहीं हैं ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष एवं उपप्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव ने विज्ञप्ती जारी करतें हुए कहा विभिन्न संचार माध्यम और सामाजिक संजाल में सुनियोजित तरीके से प्रसारण किए जारहें पार्टी एकीकरण के समाचार के प्रति हमारा ध्यानाकर्षण हूवा हैं ।
उन्होंने कहा फोरम की विते बैशाख २१ गते सम्पन्न केन्द्रिय कार्यसमिति की बैठक ने नीति, सिद्धान्त और विचार मिल्ने वाली पार्टी के साथ एकीकरण करने का निर्णय भले ही किया था लेकीन फिल्हाल नेकपा के साथ एकीकरण करने की कोई संम्भावना नहीं हैं ।

