सरकार की मौजूदा कार्यदिशा सुशासन बहाल कर देश को समृद्ध बनना हैंः प्रधानमंत्री ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० जून ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली कहा कि सरकार की मौजूदा कार्यदिशा सुशासन बहाल करके देश को आर्थिक समृद्धि की राह पर ले जाना है ।
विराटनगर में १ नंबर प्रदेशसभा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने जनता के विश्वास को जीतने का प्रदेश सभासदों को सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वोच्च शिखर सगरमाथा के साथ साथ समुद्र सतह से सब से नीचले भाग वाले इस प्रदेश में पर्यटन, कृषि, उर्जा लगायत क्षेत्र में विकास की बड़ी संभावना है ।
आज ही विराटनगर विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि सरकार राष्ट्र निर्माण के अभियान में आगे बढ़ चुकी है । ये बताते हुए कि अगले आर्थिक वर्ष के लिए अलग ढंग से बजट लाया गया है, उन्होंने कहा कि बजट के अनुसार जल्द परिणाम आने के हिसाब से काम करके सरकार दिखाएगी । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दो तिहाई वाली मौजूदा सरकार प्रतिपक्ष को भी साथ लेकर आगे बढ़ेगी ।

