दिल्ली के अस्पताल में इलाज के बाद राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे के स्वास्थ्य में सुधार

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० जून ।
राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है । भारत की नईदिल्लीस्थित मेदान्ता अस्पताल में इलाज चल रहे घिमिरे की हालत में सुधार हुआ है, ये बात उनके बेटे इंदीवर घिमिरे ने बताई ।
गत जेठ १९ गते मेदान्ता से इलाज कराकर लौटने बाद राष्ट्रकवि घिमिरे की उसी दिन से वापस छोटी आँत से रक्तस्राव शुरू होने पर बीते जेठ २१ गते को पिÞmर से उन्हें मेदांता में ले जाया गया था ।

