आज की राजनीति में इमान बांकी नहीं हैः मिश्र
कञ्चनपुर, ११ जून । विवेकशील साझ पार्टी के संयोजक रवीन्द्र मिश्र ने कहा है कि आज की राजनीति में कोई भी इमान बांकी नहीं है । उनका कहना है कि इमान सहित की राजनीति के लिए ही वह पत्रकारिता को छोड़ कर राजनीति में प्रवेश किए हैं । पार्टी संगठन बिस्तार अभियान के दौरान आइतबार कञ्चनपुर जिला स्थित शुकलाफाँटा नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्हों ने कहा– ‘राजनीति से ही देश में परिवर्तन सम्भव हो सकता है । देश में जो अधेंरा है, उस को हटाने के लिए और दिया जलाने लिए मैं राजनीति में प्रवेश किया हूं । काम करते वक्त मुझ से गलती हो सकता है, लेकिन राष्ट्रघात नहीं ।’
संयोजक मिश्र का यह भी कहना है कि आज नेपाल में जितने भी राजनीतिक दल के नेता हैं, उनमें से अधिकांश को अपने बुढापे के बारे में कोई भी चिन्ता नहीं है, लेकिन आम जनता आज भी १० रुपयां की साग खरीदने के लिए चिन्तित रहते हैं । ऐसी राजनीतिक प्रणाली को अन्त करने के लिए जोर देते हुए मिश्र ने आगे कहा– ‘तब भी हम लोगों ने उन्हीं नेताआें को चुनाव में भोट देकर विजयी बनाए हैं, लेकिन फेशबुक में गाली देकर मन शान्त करते हैं ।’ कार्यक्रम में विवेकशील साझा पार्टी के प्रदेश नं. ७ के संयोजक गोपाल हमाल ने कहा कि अब जनता को भी नेता छनौट करते वक्त सोचने का समय आ गया है । उन्हों ने कहा– ‘जब हम लोग अपने नेता छनौट करते हैं, उनकी योग्यता, क्षमता और इमानदारिता क्या है, इसमें विचार करना चाहिए ।’

