Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस को नए ढंग से कदम उठाने ही होंगेंः वरिष्ठ नेता पौडेल

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ जून ।
नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने कहा कि कांग्रेस को नए ढंग से कदम उठाने ही होंगे । काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का जिक्र करते हुए कि पार्टी नेतृत्व को युवकों को आकर्षित कर सभी कार्यकर्ताओं को मिलाकर आगे बढ़ना होगा, उन्होंने कहा पार्टी के नए ढंग से आगे बढ़ने का कोई विकल्प नहीं है ।
मौके पर कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य अर्जुन प्रसाद जोशी ने देश को मुश्किल स्थिति में बताते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस को एकजुट होना ही होगा ।
इसीतरहा, नेपाली कांग्रेस निकट मजदूर संगठन नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पुष्कर आचार्य को जीत मिली है ।
आर्चा ८१८ मतों के साथ विजयी हुए हैं जबिक उनके प्रतिद्वंद्वी एवं वर्तमान अध्यक्ष खिलानाथ दाहाल ५३६ मत प्राप्त कर सके । बता दें कि आचार्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल के पक्ष से उम्मीदवार थे जबकि पराजित दाहाल सभापति देउवा के पक्ष से । अन्य पदाधिकारियों में भी आचार्य पक्ष के उम्मीदवार ही विजयी हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *