Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा गुजरेगा अाज अापका दिन

 
२१ जून
मेष:

आज का दिन आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। छोटे प्रवास की भी संभावना है।

वृषभ:

वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से आनंदित होंगे। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी।

मिथुन:

आपका मन अनिर्णायक स्थिति में हो सकता है। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बना सकती है। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित हो सकता है, लेकिन वाद-विवाद को टालें।

कर्क:

आज भाइयों से लाभ होगा। मित्रों के साथ हुई भेंट का और स्वजनों के सहवास का आनंद आप लूट सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी।

यह भी पढें   दिशाहीन राजनीति, बढ़ता जन-असंतोष और लोकतंत्र के सामने भविष्य की चुनौतियाँ : बिमल सरार्फ
सिंह:

परिजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचें। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत सफलता प्राप्त होगी।

कन्या:

आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा।

तुला:

क्रोध पर संयम रखें, संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहें। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखें। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083
वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करने वाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।

धनु:

आज आपका दिन शुभ है। परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता मिलेगी। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन की संभावना है।

मकर:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुड़ी हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है।

यह भी पढें   पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा को सुरक्षा खतरे के बाद पुलिस ने टेकू कार्यालय में रखा
कुंभ:

आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। व्यवसाय में साझेदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com