Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीय, प्रदेश और स्थानीय सरकार बीच सहकार्य जरुरीः मुख्यमन्त्री राउत

 

जनकपुरधाम, २१ जून । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि संघीय, प्रदेश और स्थानीय सरकारों के बीच समन्वय और सहकार्य होना जरुरी है । उनका मानना है कि तीन तहों में विभाजित सरकार बीच समन्वय न होने के कारण देश आज भी संक्रमणकाल से ही गुजर रहा है । निर्वाचन आयोग द्वारा बुधबार जनकपुर में आयोजित निर्वाचन समीक्षा कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि सभी को एक दूसरे का अस्तित्व स्वीकार करना चाहिए, जो आज चुनौती के रुप में दिखाई दिया है ।
मुख्यमन्त्री राउत को यह भी कहना है कि आपसी सहयोग और सहकार्य से ही संघीयता सफल हो सकती है । उनको यह भी मानना है कि संघीयता को सफल बनाने के लिए न्यायपालिका की भूमिका भी महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘न्यायापालिका की सहयोग बिना संघीयता पूर्ण रुप में कार्यान्वयन नहीं हो सकता । नयां संरचना में हम लोग जा रहे हैं, अब नयां सोच से ही आगे बढ़ने की जरुरत है । नयां संरचना को सफल बनाने के लिए पुराने सोच और चिन्तन को त्यागना होगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *