सीमावर्ती गांव तिलाठी में लागू औषध विरुद्ध हेल्पडेस्क
सप्तरी, २१ जून । लागू औषध विरुद्ध जानकारी एवं परामर्श देने की उद्देश्य से सप्तरी जिला स्थित भारतीय सीमावर्ती गांव तिलाठी कोइलाडी में हेल्पडेस्क खड़ा किया गया है । बुधबार एक विशेष कार्यक्रम आयोजना कर सप्तरी युथ नेपाल और सवल नेपाल ने संयुक्त रुप में हेल्पडेस्क की स्थापना किया, हेल्पडेक्स का उद्घाटन सप्तरी जिला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी सुरेन्द्र पौडेल ने किया । लागू औषध विरुद्ध दिवस (२६ जून) के अवसर पर सप्तरी में सप्ताव्यापी कार्यक्रम आयोजना भी होने जा रहा है । सप्ताव्यापी अभियान के अन्तरगत ही तिलाठी में हेल्पडेस्क स्थापना की गई ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रमुख जिला अधिकारी पौडेल ने कहा कि खुला सीमा होने के कारण सप्तरी में लागू औषध प्रयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है, इसको नियन्त्रण के लिए हेल्पडेस्क सहयोग कर सकता है । सप्तरी पुलिस प्रमुख एसपी मुकेशकुमार सिंह ने कहा कि लागू औषध प्रयोगकर्ता को निरुत्साहित बनाने की प्रयास निरन्तर जारी है । एसपी सिंह को मानना है कि जिला में लागू औषध प्रयोग करनेवालों की संख्या अधिक है, भारत के साथ ४८ किलोमिटर खुला सीमा होने के कारण भी इसको नियन्त्रण करने में समस्या हो रही है ।
कार्यक्रम में तिलाठी कोइलाडी गांवपालिका के अध्यक्ष सतिश सिंह ने कहा कि लागू औषध विरुद्ध अभियान के लिए निकट भविष्य में गांवपालिका की ओर से भी बजट विनियोजन किया जाएगा ।

