प्रधानमन्त्री ओली और सी बीच भेटवार्ता, ७ साल के भीतर चिनियां रेल काठमांडू में
काठमांडू, २१ जून । चीन भ्रमण में रहे प्रधानमन्त्री केपशर्मा ओली और चिनियां राष्ट्रपति सी जिनपिङ के बीच बुधबार भेटवार्ता सम्पन्न हो गई है । बेइजिङ स्थित ग्रेट हल अफ दि पिपुल में सम्पन्न भेटवार्ता में दो नेताओं के बीच नेपाल–भारत संबंध, आपसी सहयोग और सहकार्य के विषय में विचार–विमर्श हुई है । भेंट में सहभागी परारष्ट्र मन्त्ती प्रदीप ज्ञावली के अनुसार द्विपक्षीय संबंब बिस्तार के लिए विचार–विमर्श महत्वपूर्ण रहा ।
परराष्ट्र मन्त्री ज्ञावली ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली द्वारा सार्वजनिक ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ अभियान के प्रति चीन ने भी प्रतिबद्धता व्यक्त की है, नेपाल का स्वतन्त्र छनौट और अधिकार को चीन ने सदैव समर्थन किया, राष्ट्रपति सी ने भी इसमें प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विकास के लिए हरतरह की सहयोग दिलाने के लिए विश्वास व्यक्त किया है ।’ उनका कहना है कि चीन, नेपाल में पूर्वाधार विकास में सहयोग करना चाहता है ।
परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली के अनुसार अन्तरदेशी रेलमार्ग निर्माण नेपाल के लिए विशेष प्राथमिकता में है । उन्होंने कहा कि अब ७ साल के भीतर काठमांडू में चिनियां रेल आ जाएगी । उन्होंने आगे कहा– ‘अब जल्द ही चिनियां रेल नेपाल पहुँच रहा है । सम्भाव्यता अध्ययन के लिए निर्मित प्राविधिक टोली अगष्ट महीने तक अपना काम सम्पन्न करने जा रहा है, उसके बाद डीपीआर शुरु हो जाएगी ।’ परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली को मानना है कि समृद्ध नेपाल निर्माण के लिए रेलमार्ग की बहुआयामियक महत्व है । उन्होंन यह भी कहा कि उत्तर–दक्षिण करिडोर निर्माण, तिब्बेतियन हाइवे नाका का प्रयोग, अन्तरदेशीय व्यापार क्षेत्र निर्माण, स्वतन्त्र व्यापार सम्झौता, ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, नेपाल में तेल और ग्यास भण्डार निर्माण आदि काम भी चिनी सहयोग से होने जा रहा है । मन्त्री ज्ञावली के अनुसार तातोपानी नाका जल्द ही संचालन करने के लिए भी चीन तैयार है ।
परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली ने यह भी दावा किया है कि जल्द ही चिनियां राष्ट्रपति सी नेपाल भ्रमण में आनेवाले हैं । उन्होंने कहा– ‘राष्ट्रपति सी ने कहा है कि वह अवश्य ही नेपाल आएंगे ।’ मन्त्री ज्ञावली को कहना है कि आपसी कुटनीतिक माध्यम से दोनों देशों की अनुकुल होने के बाद भ्रमण तिथि तय की जाएगी ।

