Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रमोद डिजी की म्यूजिक भिडियो सार्वजनिक

 

पवन जायसवाल/नेपालगञ्ज (बांके)
बांके जिला स्थित नेपालगन्ज निवासी चर्चित गायक प्रमोद डिजी की नई म्यूजिक भिडियो एक समारोह की बीच में सार्वजनिक की गई है । नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १२ सिर्जना मार्ग निवासी डिजी ने गत असार ३ गते नेपालगञ्ज में एक कार्यक्रम करते हुए ‘सुटुक्कै बाटो काटेर गई’ गीत की नई म्यूजिक भिडियो सार्वजनिक किया है ।


गायक डिजी के अनुसार यह उनकी १६वीं भिडियो है । गीत चार साल पहले ही अडियो के रुप में स्रोता सक्षम आ चुकी थी । गायक डिजी का कहना है कि गीत चर्चित होने के कारण इस गीत की भिडियो निर्माण किया गया हैै । कलाकार तथा नृत्य निर्देशक नवराज सुवेदी ने म्यूजिक भीडियो का निर्देशन किया है । भीडियो में नव कलाकारों में रुप में सन्तोषी चन्द ठकुरी, पिन्टु कांदु और चन्द्र सिंह थारु ने अभिनय किया है ।
गीत में किरण भण्डारी की लय और शब्द है । भिडियो की छायांकन दिनेश ओली ने किया है । म्यूजिक भिडियो ३ मिनेट ५८ सेकेण्ड का है । गायक डीजी का कहना है कि भीडियो के बारे में लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है । सार्वजनिक समारोह में नव कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरुप सम्मान भी किया गया ।

यह भी पढें   लम्कीचुहा कैलाली में महिला पुरुष करके १ सौ ३६ लोगों ने किया रक्तदान 


कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके ने कहा कि मोफसल में इतनी अच्छी भीडियो निर्माण निर्माण होना खुशी की बात है । उन्हों ने नव कलाकारों को उज्वल भविष्य के लिए कामना भी किया । इसके साथ–साथ भरत महतो ने अबीर तथा खादा ओडाकर कलाकारों की हौसला बढ़ाया ।
कार्यक्रम में प्रेस चौतारी बांके के अध्यक्ष हेमन्त बि.क., ब्रिटिश इग्ंिलस मिडियम स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमन्तराज काफ्ले, शिक्षक तथा गायक, पत्रकार तथा कलाकर भिष्म लोध, महेन्द्र सेडई, आशु श्रेष्ठ, ज्योति बुढा, शोभाश्री लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com