Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२३ जून कैसा रहेगा अापके लिए

 
मेष:

आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। वाद-विवाद टालें। वाहनसुख मिलेगा।

वृषभ:

आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा।

मिथुन:

आप तन एवं मन की स्फूर्ती का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें। संतान के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।

यह भी पढें   नीति प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में डा. सुरेश आचार्य
कर्क:

आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन का व्यय हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

सिंह:

आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा।

यह भी पढें   आम नागरिकों के लिए सिटामोल नहीं, सरकार खरीद रही है गाड़ी – विष्णुबहादुर विश्वकर्मा
तुला:

आपका दिन शुभफलदायी है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक:

बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान हो सकते हैं। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग ना बने, इसका ध्यान रखें।

धनु:

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

यह भी पढें   मंत्री सुनिल लम्साल ने दी एकबार फिर विवादित अभिव्यक्ति
मकर:

आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा।

कुंभ:

आपका दिन मिश्रत फलदायी होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है, इस कारण कार्य करने का उत्साह मंद हो सकता है। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय हो सकता है।

मीन:

गणेशजी का कहना है कि आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टाल दें। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *