भारी वर्षा और भू–स्खलन के कारण नारायणगढ–मुग्लिन सडक अवरुद्ध
काठमांडू, २५ जून । भारी वर्षा और भू–स्खलन के कारण नारायणगढ–मुग्लिन अवरुद्ध हो गया है । आज (सोमबार) सुबह से ही उक्त सडकखण्ड में कोई भी सवारी साधन नहीं चल रहा है । पुलिसका कहना है उक्त सडकखण्ड अन्तर्गत पड़नेवाले जलवीरे, कालीखोला, चारकिलो और ३ नम्बर पुल में भू–स्खल हो गया है ।
अवरुद्ध सड़क को खुलाने के लिए काम हो रहा है । उसके लिए सडक निर्माण आयोजना की स्काइभेटर प्रयोग हो रहा है । लेकिन वर्षा जारी रहने के कारण काम सहज रुप में आगे नहीं बढ़ रहा है, इसीलिए जिला ट्राफिक पुलिस कार्यालय चितवन ने वैकल्पिक सड़क प्रयोग के लिए सवारी साधनों को अनुरोध किया है ।

