Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर महानगरपालिका का बजट ४ अर्ब ४७ करोड

 

विराटनगर, २५ जून । विराटनगर महानगरपालिका ने आर्थिक वर्ष २०७५–०७६ के लिए ४ अरब ४७ करोड ८ लाख ४९ हजार का बजट सार्वजनिक किया है । महानगरपालिका के मेयर भीम पराजुली ने आइतबार नगरसभा में उक्त बजट पेश किया है । बजट को दो खण्ड में विभाजित की गई है । महानगरपालिका के तरफ २ अरब ५२ करोडड ८३ लाख ४र्९ हजार और मझौला शहर एकीकृत शहरी वातावरणीय सुधार परियोजना–क्षेत्रीय शहरी विकास परियोजना के तरफ १ अरब ९४ करोड २५ लाख का बजट विनियोजन किया गया है ।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’


उल्लेखित रकमों में से आन्तरिक स्रोत से ५४ करोड़ ३ लाख, राजश्व बाडफाँट से ३७ करोड ५ लाख, संघीय और प्रदेश सरकार वित्तीय समानीकरण अनुदान से ५३ करोड ८७ लाख रुपयां संकलन किया जाएगा । इसीतरह विषयगत कार्यालय का ४४ करोड ९६ लाख, संघीय सरकार समपूरक और विशेष अनुदान से १० करोड, संघीय सरकार सशर्त अनुदान से ३६ करोड १५ लाख, वैदेशिक और अन्य संघ–संस्था अनुदान से ४ करोड ४६ लाख ५० हजार, जनसहभागिता से ३ करोड ५० लाख, नगर विकास कोष से ऋण सहयोग स्वरुप १ करोड ८० लाख, मौज्दात ७ करोड (जमा २ खरब ५२ करोड ८३ लाख ४९ हजार) आय होने की अनुमान की गई है ।
बजट में चालू खर्च तरफ ३३ करोड ६८ लाख ५२ हजार, सामाजिक सुरक्षा भत्ता के लिए २० करोड, भौतिक पूर्वाधार के लिए ३ अरब २५ करोड ३ लाख ३३ हजार विनियोजन किया गया है । महानगरपालिका ने अपनी बजट में शहर व्यवस्थापन, बाढ़ प्रभावितों की व्यवस्थापन, बाढ़ नियन्त्रण, सूचना प्रविधि में विकास, बेटी बचाउ अभियान, सरसफाई आदि क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com