विकास निर्माण में स्थानीय और संघीय सरकार को कदम से कदम मिलाकर चलना होगाः रक्षामंत्री पोखरेल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ जून ।
उपप्रधान एवं रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल ने कहा कि देश के विकास निर्माण के लिए संघीय सरकार और स्थानीय सरकार को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा ।
बूढानीलकण्ठ नगरपालिका की दूसरी नगर सभा का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि संघीय सरकार द्वारा शुरु किए गए आर्थिक विकास और समृद्धि के अभियान में स्थानीय सरकार को भी साथ देना होगा ।
विकास निर्माण के लिए नीति और कार्यक्रम लाने का आग्रह करते हुए रक्षामन्त्री पोखरेल ने ये भी कहा कि बूढानीलकण्ठ नगरपालिका में मौजूद सडक, पेय जल, नाला लगायत की समस्या के समाधान में केंद्र से सहयोग मिलेगा ।

