Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यात्रु बस दुर्घटना, १४ यात्रु घायल, ३ यात्रुओं की अवस्था गम्भीर

 

रुकुम, २ जुलाई । रुकुम पश्चिम में सोमबार सुबह २ः३० बजे यात्रु बस दुर्घटना होने के कारण १४ यात्रु घायल हुए हैं । घायालों में से ३ की अवस्था गम्भीर है । घायल यात्रुओं की उपचार जिला अस्पताल सल्ले में हो रहा है । गम्भीर तीन को नेपालगंज रिफर किया गया है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में उद्धार कार्य और अनुसंधान जारी है ।
प्राप्त समाचार अनुसार दाङ तुलसीपुर से ना४ख ६२२६ नम्बर की यात्रु बस रुकुम की ओर जा रहा था । बस मुसिकोट नगरपालिका–१२ स्थित पितिबाङ नदी में दुर्घटना हुई है । दुर्घटना में घायल होनेवाले यात्रु हैं– दाङ जिला स्थित तुलसीपुर उपमहानगरपालिका–३ निवासी सृष्टि पुन, उन की मां ३६ वर्षीय माया पुन, तुलसीपुर–८ निवासी ३१ वर्षीय अजय बुढाथोकी और क्षितिज मगर, सल्यान जिला त्रिवेणी गाउँपालिका–७ निवासी २२ वर्षीय विष्णु परियार, सल्यान बागचौर नगरपालिकाका १० निवासी २९ वर्षीय शिशिरकुमार गिरी हैं । इसीतरह सल्यान शारदा नगरपालिका १ निवासी गाडी मालिक २४ वर्षीय धीरेन्द्र श्रेष्ठ भी घायल हुए हैं ।
अन्य घायलों में रुकुम पूर्व पुथाउत्तरगंगा गाउँपालिका–३ मैकोट निवासी २५ वर्षीय करण बुढा, सोही स्थान निवासी १८ वर्षीय राज बुढा, १५ वर्षीया नवीना बुढा, पृथा उत्तरगंगा १२ कोलका निवासी ३५ वर्षीय सुन्दर बुढा, उनके पुत्र ११ वर्षीय बलमान बुढा तथा रुकुम पश्चिम बाँफिकोट गाउँपालिका– ६ निवासी २७ वर्षीय मोहन कुसारी हैं । घायलों में से सृष्टि पुन, विष्णु परियार और करण बुढा की अवस्था गम्भीर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com