Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग के संशोधन विधेयक को राष्ट्रियसभा की बैठक ने किया सर्वसम्मति से पारित

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ जुलाई ।
‘लापता कर दिए गए लोगों के संबंध में छानबिन, सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग आईन, २०७१ का संशोधन करने के लिए बनाए गए विधेयक २०७५ को राष्ट्रियसभा की बैठक ने सर्वसम्मति से पारित किया हैं ।
कानून, न्याय तथा संसदीय मामला मंत्री शेरबहादुर तामाङ ने ये प्रस्ताव प्रस्तुत किया था । आज की दुसरी बैठक में अर्थमंत्री डॉ युवराज खतिवडा द्वारा प्रस्तुत ‘विनियोजन विधेयक, २०७५’ के प्रस्ताव को बैठक ने स्वीकृत किया ।
गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने ‘राष्ट्रियसभा सदस्य निर्वाचन विधेयक, २०७५’, कानूनमंत्री तामाङ ने ‘संघीय संसद् के महासचिव, प्रतिनिधिसभा के सचिव तथा राष्ट्रियसभा के सचिवों की पारिश्रमिक, सेवा शर्त और सुविधा संबन्धी विधेयक, २०७५’ बैठक में प्रस्तुत किया था । राष्ट्रियभा की अगली बैठक इसी आषाढ़ १८ गते सोमबार दोपहर १२ बजे के लिए बुलाई गई हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *