दिर्घकालीन विकास के बगैर देश समृद्धी की ओर नहीं बढ़ सकताः नेता माधव नेपाल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ जुलाई ।
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा कि दिर्घकालीन विकास के बगैर देश समृद्धी की ओर नहीं बढ़ सकता ।
जनकपुरधाम में आयोजीत कार्यक्रम में नेता नेपाल ने कहा कि संघ , प्रदेश और स्थानीय सरकार के बीच समन्वय और सहकार्य करने से ही विकास की इच्छा पूरी हो सक्ती हैं ।
कार्यक्रम में संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासनमंत्री लालबाबु पंडित ने कहा कि स्थानीय तह, प्रदेश और संघीय सरकार के बीच समन्वय और सहकार्य होने से ही देश में विकास संभव है ।
इसीतरहा, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बजट के विषय में प्रदेशस्तरीय समेत दोनों सदनों के सांसदों के साथ नियमित विचार–विमर्श का क्रम प्रदेश नंबर एक से शुरू किया है ।
जनप्रतिनिधि की हैसियत से सदस्यों ने अपनी समस्याओं को प्रधानमंत्री के सामने रखा । इसपर प्रधानमंत्री ने सभी से बजट के पक्ष में दृढ़ता के साथ खड़ा होने आग्रह किया, ये जानकारी नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता योगेश भट्टराई ने दी ।

