राष्ट्रपति भण्डारी और प्रचण्ड बीच भेटवार्ता
काठमांडू, ३ जुलाई । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बीच भेटवार्ता हुई है । राष्ट्रपति निवास शीतल निवास में सोमबार हुई भेटवार्ता में समसामयिक विषयों में बातचीत हुई है । अध्यक्ष प्रचण्ड के प्रेस संयोजक विष्णु सापकोटा के अनुसार भेटवार्ता के लिए कोई भी औपचारिक एजेण्डा नहीं थी । उनका कहना है कि लम्बे समय से राष्ट्रपति भण्डारी और प्रचण्ड के बीच भेटवार्ता नहीं हो रही थी और प्रचण्ड भी हाल ही में स्वीटजरल्याण्ड से स्वदेश आए हैं, इसीलिए भेटवार्ता की गई है ।

