Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी में भारतीय जीप दुर्घटना, ६ यात्रुओं की निधन

 

सुनसरी, ३ जुलाई । सुनसरी जिला स्थित कोशी गांवपालिका–४ में भारतीय स्कार्पियो जीपन दुर्घटना होने के कारण ६ यात्रुओं की निधन हो गई है । दुर्घटना में ४ यात्रु घायल हुए हैं । पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत कोशी कटान क्षेत्र में बीआर ०६ पीबी ६४१८ नम्बर की जीप दुर्घटना हुई है । जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के अनुसार मृतकों में से भारत बिहार राज्य सुपौल जिला स्थित लक्ष्मीणीया के ४० वर्षीय संजीव कुमार और गोनु कुमार का पहचान हुआ है, अन्य मृतकों की नहीं ।
पुलिस का कहना है कि जीप तीव्र गति से अनियन्त्रित होने के कारण दुर्घटना हो गई है । पुलिस ने यह भी कहा है कि ३ लोगों की घटनास्थल में ही और बांकी ३ की विराटनगर स्थित गोल्डेन अस्पताल में निधन हो गया है । पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल में ही जान गवानेवालों की शव जिला अस्पताल इनरुवा में है और बांकी की विराटनगर अस्पताल में ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *