सीमावर्ती जोगबनी के नप कार्यालय में ईओ आमोद मिश्रा ने दिया योगदान
माला मिश्रा बिराटनगर । सीमावर्ती जोगबनी नगर पंचायत कार्यालय में आमोल कुमार मिश्रा कार्यपालक पदाधिकारी पद पर योगदान दिया । श्री मिश्रा पूर्व ईओ बिनोद कुमार के स्थान्तरण के बाद उनके जगह पदस्थापित हुए । नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिता देवी , उपाध्यक्ष मोहम्मद मजलूम सहित तमाम बोर्ड के मेम्बरों ने उनको बुके दे उनका स्वागत किया । इस मौके पर आयोजित बैठक में ईओ ने सभी वार्ड पार्षदों का परिचय लिया । उन्होंने तमाम बोर्ड के मेम्बरों कोआश्वस्त कराते हुए कहा कि विकास के मुद्दे पर कामो को पहली प्राथमिकता देंगे और विकास कार्यो को निष्ठा से करेंगे । बैठक में विकास के मुद्दे पर भी चर्चा हुई । इस मौके पर मुख्य रूप से पार्षद राजू राय , मोहम्मद वाहिद , संजीव दास , रंजना देवी , सावित्री देवी , अनीशा देवी ,रकीबा खातून, आनंद कुमार , रमेश पासवान , सलमा खातून ,नूरजहाँ खातून , नरेश कुमार सिन्हा मोहम्मद यूनुस ,सहित तमाम वार्ड पार्षद व नप के कर्मचारी मौजूद थे ।


