Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 03 जुलाई: जानें, कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

 
मेष:

दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च हो सकता है और लाभ भी होगा। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा। लाभ के नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

वृषभ:

नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वालों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पद लाभ के संयोग बनेंगे। व्यापार में प्रगति से योग बने हुए हैं। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन:

आपके कार्य में आज विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह रहेगा। नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है।

यह भी पढें   क्या काठमांडू एआई डेटा सेंटर का बोझ उठा पाएगा ? विकास या सिर्फ़ एक महंगी घोषणा ?
कर्क:

बाहर के खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें। नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। आज पैसों की तंगी हो सकती है।

सिंह:

जीवनसाथी के बीच मामूली कारणों से मनमुटाव हो सकता है। सांसारिक विषयों के बारे में सोचकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी।

कन्या:

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

तुला:

रचनात्मक क्षमताओं का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। विचारों की अधिकता से मन विचलित रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 18 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083
वृश्चिक:

आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है। माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

धनु:

अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा।

मकर:

वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। आज शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का विचार कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहना हितकर होगा।

यह भी पढें   राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा
कुंभ:

शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है।

मीन:

आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद ना हो ध्यान रखें।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed