राजपा की ध्यानाकर्षणः बाढ़ प्रभावितों के प्रति गम्भीर होने के लिए सरकार से आग्रह
काठमांडू, ५ जुलाई । कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा और उससे पीडित लोगों के प्रति सरकारी उदासिनता को लकेर राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने सरकार का ध्यानाकर्षण किया है । बुधबार पार्टी संयोजक महन्थ ठाकुर ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि पहाड़ और मधेश में आई बाढ़ और उसके कारण जन–धन में पहुँची क्षति के प्रति राजपा नेपाल की गम्भीर ध्यानाकर्षण हुआ है ।
अपने विज्ञप्ति में राजपा संयोजक ठाकुर ने कहा है कि इसके प्रति सरकारी उदासीनता और अपर्याप्त राहत व्यवस्था के प्रति गम्भीर आपत्ति है । बाढ़ पीडित और मृतकों की परिवार को क्षतिपुर्ति देने के लिए आग्रह करते हुए राजपा ने नेपाल सरकार से आग्रह किया है कि मधेश और पहाड़ के सम्भावित जोखिमयुक्त क्षेत्र को पहचान कर उसको निगरामी में रखना चाहिए और आपतकालीन विपद जाखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन राष्ट्रीय परिषद् को सक्रिय रखना चाहिए ।

