Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधिसभा बैठकः १४ सदस्यों की कार्यव्यवस्था परामर्श समिति का गठन

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ जुलार्ई ।
प्रतिनिधिसभा की बैठक ने १४ सदस्यों की कार्यव्यवस्था परामर्श समिति का गठन किया है । समिति के सदस्यों में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के उमाशंकर अरगरिया, नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी नेकपा के खगराज अधिकारी, जयपुरी घर्ती, देव प्रसाद गुरुंग, पवित्रा निरौला खरेल, भानुभक्त ढकाल, रामेश्वर राय यादव, रेखा शर्मा, शांता चौधरी, नेपाली कांग्रेस से दिलेंद्र प्रसाद बडू, पार्वता डीसी चौधरी, पुष्पा भुषाल गौतम, बालकृष्ण खाँड़ और राजपा नेपाल से राजकिशोर यादव शामिल हैं ।

यह भी पढें   गुठी संस्थान ने तालाबों से कब्ज़ा हटाने के लिए और 15 दिन किया तय सीमा

आज की बैठक में अर्थमंत्री डॉ. युवराज खतिवडा ने लेखा परीक्षण विधेयक–२०७५ प्रस्तुत किया । इससे पूर्व प्रतिनिधिसभा की बैठक में सांसदों ने विकास निर्माण लगायत हालिया मुद्दों पर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया था ।

सांसदों ने शुरू हो चुकी बरसात के मद्देनजÞर बाढ़ व भूस्खलन से हो रहे जान माल के नुकसान, सड़कों की अवरुद्धता, आपदा न्यूनीकरण और पीडि़तों को मुआब्जा के संबंध में सरकार का ध्यानाकर्षण कराया ।

यह भी पढें   ‘घरपझोङ जलवायु सम्मेलन’के लिए प्रधानमंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं

साथ ही बैठक के विशेष और शून्य समय में सांसदों ने अनशनरत प्रा. डॉ. गोविंद केसी और गोरखा फुजेल की गंगामाया अधिकारी की जीवन रक्षा की माँग की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com