नेपाली काँग्रेस नें किया डाँ. केसी और गंगामाया के मुद्दों पर एकबद्धता जतानें की निर्णय

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ जुलाई ।
नेपाली कांग्रेस संसदीय दल ने अनशनरत प्रा. डॉ. गोविंद केसी और गंगामाया अधिकारी के मुद्दों पर एकबद्धता जताने का निर्णय किया है ।
नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरबार में हुई बैठक ने अनशनरत प्रा. डॉ. गोविंद केसी की माँग पर एकबद्धता जताते हुए तीन सांसदों की टोली को जुम्ला भेजने का निर्णय किया । साथ ही गंगामाया के उठाए विषय में अध्ययन करने के लिए तीन सांसद सम्मिलित समिति गठन करने का निर्णय भी कांग्रेस संसदीय दल ने किया है ।
इससे पूर्व ही सरकार से चिकित्सा शिक्षा संबंधी विधेयक को पहले के स्वरूप में ही पेश करने की माँग नेपाली कांग्रेस कर चुकी है ।

