Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 7 जुलाई जानिए कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष:

आज मानसिक एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं। शारीरिक रूप से थकान हो सकती है। धन का निवेश संभलकर करें, इससे कम लाभ की आशंका है। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से संबंधित प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा।

वृषभ:

व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़े-बूढ़ों और मित्रों से मुलाकात के योग हैं। नए मित्र भी बन सकते हैं, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतान की प्रगति संभव है। पर्यटन या प्रवास का योग हैं। मध्याह्न के बाद कुछ अड़चनें आ सकती हैं। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। स्वभाव में उदासीनता आ सकती है। आज कोर्ट-कचहरी के मामले में संभलकर रहे।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। पिता तथा बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। वरिष्ठ अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त कराएगी। मित्रों से लाभ होगा। धन लाभ के योग हैं।

कर्क:

यह भी पढें   सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

आज दिन मध्याह्न के बाद सुखद होगा। दुन की शुरुआत में कुछ आलस्य और मानसिक तनाव रहने की संभावना है। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। भाग्य का साथ न मिलने की शिकायत हो सकती है। संतान के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। विचारों पर संयम बरतने की तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए थकान का अनुभव हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। संतान पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टाल देना बेहतर है। नकारात्मकता को भी अपने से दूर रखने का प्रयास करें।

कन्या:

आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण रहेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक चिंतन मन को शांति प्रदान करेगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखें। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है, उन्हें कार्यकुशलता और कला की समझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन का वातावरण बनेगा और आपके प्रियजनों का साथ मिलेगा। बाह्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण
वृश्चिक:

आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करना उचित होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी।

धनु:

आज का दिन सावधानीपूर्वक बिता देना ही उचित होगा। परिवार में तनाव का माहौल न बने, इसका ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है।

मकर:

जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याह्न के बाद समय कुछ ठीक नहीं है, हर काम में सावधानी बरतें। व्यवसाय की चिंता हो सकती है। मकान और स्थायी संपत्ति खरीदते समय सतर्क रहें।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में अतिक्रमित भूमि को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन
कुंभ:

अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखना होगा। बहस और विवाद से दूर रहने में ही भलाई है। मध्याह्न के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाई देगी। किसी रचनात्मक कार्य की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते है।

मीन:

आज किसी धार्मिक कार्य का मन बना सकते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याह्न के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रह सकता है, इसलिए वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है। परिजनों के साथ अधिक वाद-विवाद न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खान-पान में भी ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। (राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com