Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास और समृद्धि के लिए निचले तह से ही सुधार की जरूरतः प्रधानमंत्री ओली

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ जुलाई ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि देश के विकास और समृद्धि के लिए निचले तह से ही सुधार की जरूरत है । बालुवाटार में प्रदेश नंबर २ के सांसदों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि प्रदेश नंबर २ का स्वरूप बदलने के लिए वहाँ के सांसदों को ही कोशिश करनी होगी ।
मुलाकात में प्रदेश नंबर २ के नेकपा के सांसदों ने वहाँ के विकास, समृद्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुधार जैसे मुद्दे उठाए थे ।
इसीतरहा, नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी (नेकपा) ने पार्टी की प्रस्तावित नियमावली को अंतिम रूप देने के लिए तीन सदस्यों का कार्यदल गठित किया है ।
प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुई पार्टी सचिवालय बैठक ने नेतागण वामदेव गौतम, गृहमंत्री रामबहादुर थापा और महासचिव विष्णु पौडेल की सदस्यता के साथ कार्यदल का गठन किया । बैठक ने स्थायी समिति की पिछली बैठक द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर नियमावली को परिमार्जन के साथ अंतिम रूप देने के लिए कार्यदल का गठन किया, ये बात प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने बताई ।
कार्यदल परिमार्जन के साथ नियमावली तैयार करेगा जिसे मंगलवार को होने वाली बैठक में पेश किया जाएगा और बैठक द्वारा अनुमोदित होने के बाद इसे प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा, प्रवक्ता श्रेष्ठ ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *