Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 8 जुलाई

 
मेष:

आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ होने के संकेत हैं। मित्र एवं परिजनों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ:

आज स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतें। आपको किसी तरह की मानसिक चिंता घेर सकती है, इसे खुद पर हावी न होने दें। आज होनेवाली घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब होने और आंखों में कष्ट होने की आशंका है। परिजनों के विरोध एवं रुखेपन का सामना करना पड़ सकता है। आज नएक कार्य शुरू न करना ही बेहतर है। खर्च अपेक्षा से अधिक बढ़ सकता है। दुर्घटना से सावधान रहें।

मिथुन:

आज आपको हर तरफ से खुशियां और सफलता मिलने के योग हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाह के इच्छुक लोगों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। दिन को पूरी तरह इंजॉय करें और प्रसन्न मन से आगे की प्लानिंग करें।

कर्क:

आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर वरिष्ठ अधिकारियों की कृपादृष्टि होगी, जिससे वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन- संपत्ति और मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की सजावट में फेरबदल कर सकते हैं। थकान का अनुभव हो सकता है, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   सरकार की नीति तथा कार्यक्रम में स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव – प्रमेशकुमार हमाल
सिंह:

आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। अपने कार्यों को तेजी से निपटाने का प्रयास करें। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की आशंका है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कन्या:

आज नए कार्य की शुरुआत न करना ही बेहतर रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखे अन्यथा बेकार की बातों पर विवाद हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इससे बचें। ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो अपना हित साधने में लगे हैं।

तुला:

दिन शुभ है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती और सैर-सपाटे के योग बन रहे हैं। शॉपिंग पर खर्च कर सकते हैं। दिनभर मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलने के योग हैं। किसी दूसरे की नकारात्मकता अपने पर हावी न होने दें। खुश रहें, मस्त रहें।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के तेवर और नजरअंदाज करने की शैली से प्रश्नों का उठना लाजमी
वृश्चिक:

आज आपके घर में सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं
मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च करना बेहतर होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। महिला मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।

धनु:

आज यात्रा न करना ही बेहतर है। संतान की तरफ से कुछ चिंता हो सकती है। सफलता न मिलने पर निराश न हों, जल्द सब ठीक होगा। क्रोध पर संयम रखें। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन योग्य है।

मकर:

आज मन कुछ विचलित रह सकता है। परिवार में क्लेश न हो इसका ध्यान रखें। शरीर में स्फूर्ति की कमी महसूस कर सकते हैं। अपनों से मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। नींद में कुछ खलल हो सकती है। किसी से बहस में न उलझें, मानहानि होने की संभावना है। महिलाओं और पानी से संभलें। मानसिक आवेग और प्रतिकूलताओं में वृद्धि से आपका दिन व्यग्रतापूर्ण बीतेगा।

यह भी पढें   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिवसीय दौरे पर चीन की राजधानी बीजिंग  पहुंचे
कुंभ:

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बांधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। उनके साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।

मीन:

गणेशजी आज आपको व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखने को कहते हैं अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है, इससे बचें। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें और खान-पान में संयम रखें। (राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *