Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में करोड़ों रुपये की भगवान विष्णु की मूर्ति बरामद

 

९ जुलाई

बांग्लादेश की पुलिस ने भगवान विष्णु की एक मूर्ति बरामद की है। उत्तरी बांग्लादेश के नाटोर जिले से बरामद टचस्टोन से बनी 70 किलोग्राम वजन की इस मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।

नाटोर जिला प्रशासन के अनुसार, एक अज्ञात शख्स से इस मूर्ति के बारे में सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन के दल ने शनिवार रात पुलिस के साथ राजधानी ढाका से 203 किलोमीटर दूर नाटोर के पश्चिम हघुरिया गांव के एक घर पर छापा मारा, जहां यह मूर्ति बरामद हुई।

यह भी पढें   कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

नाटोर के कमिश्नर अनिंद्य कुमार के अनुसार, मूर्ति की कीमत करोड़ों में होगी। नाटोर की उपायुक्त शाहिना खातून ने बताया कि मूर्ति को जल्द ही राज्य कोषागार में जमा करा दिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed