Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेनाध्यक्ष जेनरल विक्रम सिंह नेपाल मे

 
प्रधान सेनापति छत्रमान सिंह गुरुङ के निमन्त्रण पर भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जेनरल विक्रम सिंह पांच दिनों के नेपाल भ्रमण पर काठमाण्डू पहुंच चुके हैं। विमानस्थल पर उनका स्वागत नेपाली सेना के उपप्रमुख रहे गौरव शमशेर राणा ने किया है। विमानस्थल से सीधे शहीद मंच पहुंच कर उन्होंने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पण की। भारतीय थलसेना प्रमुख के सम्मान में नेपाली सेना मुख्यालय में सम्मान गारद अर्पण किया गया। जेनरल विक्रम सिंह ने नेपाली सेना के द्वारा दी गई सम्मान गारद को स्वीकार करने के साथ ही सैन्य टुकडी का निरीक्षण भी किया। इस समय नेपाली सेना के मुख्यालय में में प्रधानसेनापति छत्रमान सिंह गुरूंग के साथ उनकी शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *