Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटी पैदा हो गई तो मिलेगा वार्षिक १० हजार रुपया

 

बारा, १० जुलाई । जिला स्थित प्रसौनी गांवपालिका ने निर्णय किया है कि अगर किसी के घर में बेटी पैदा होती है तो उनके लिए वार्षिक १० हजार रुपयां दिया जाएगा । लेकिन उसके लिए एक शर्त है । वह है– बेटी पैदा होने के बाद ३५ दिन के भीतर उनकी जन्मदर्ता होनी चाहिए । उसके बाद उस बेटी के नाम में बैंक में खाता खोल दिया जाएगा और गांवपालिका की ओर से वार्षिक १० हजार रुपयां उनकी बैंक खाता में जमा की जाएगी, जो २० साल तक जारी रहेगा । अर्थात् बेटी २० साल न होने तक हर साल १० हजार रुपयां बैंक खाता में जमा होता रहेगा । सोमबार सम्पन्न गांवसभा बैठक ने यह निर्णय किया है ।
‘बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं’ अभियान के अन्तर्गत गांवपालिका ने यह निर्णय किया है । गांवपालिका के अध्यक्ष भोलाप्रसाद गुप्ता के अनुसार प्रशुती महिला को भत्ता देनेका निर्णय भी गांवपालिका ने किया है । उनके अनुसार हर गर्भवती महिला को हर हफ्ता २ प्याकेट नून और हर महिने १ हजार भत्ता देने का निर्णय भी गांवपालिका ने किया है ।
गांवपालिका के उपाध्यक्ष गीता साह का कहना है कि शिक्षा में महिलाओं (बेटी) की सहज पहुँच के लिए शैक्षिक अभियान शुरु किया जा रहा है । गांवपालिका ने २० साल के बाद ही शादी–विवाह कराने के लिए गांवबासी से अनुरोध भी किया है । स्थानीयबासी ने गांवपालिका द्वारा किया गया निर्णय को स्वागत किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *