डुडुवा गावंपालिका ने किया १७६ जेष्ठ नागरिकों को सम्मान
नेपालगंज/(बांके) पवन जायसवाल
बांके जिला स्थित डुडुवा गावंपालिका ने १७६ जेष्ठ नागरिकों को सम्मान किया है । गावंपालिका अन्तर्गत वार्ड नं. १ से वार्ड नं. ६ के भीतर रहनेवाले और ८२ साल उम्र क्रस करनेवाले १७६ जेष्ठ नागरिकों को गत शनिबार एक कार्यक्रम कर सम्मान किया है ।

गावंपालिका अन्र्तगत रहनेवाले गांव हिरिमिनिया, बेताहनी, बनकट्टी और कम्दी (अलग–अलग ४ स्थान में) आयोजित कार्यक्रम में जेष्ठ नागरिकों को गावंपालिका के अध्यक्ष नरेन्द्रकुमार चौधरी, उपाध्यक्ष साहिदा बानौ, वडाध्यक्ष गजेन्द्र कैराती, भण्डारीलाल यादव, मोहनराम मिश्र, प्रशुराम बुढाथोकी, कार्यपालिका सदस्य लीलावती यादव, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत नारायणप्रसाद रेग्मी आदि लागों की उपस्थिति में उन लोगों को सम्मान किया गया
सम्मान स्वरुप जेष्ठ नागरिकों को कम्बल, टर्च और छाता प्रदान किया गया था । सामाग्री ग्रहण करते हुये वडा नंं ३ के ११२ वर्षीय बृद्ध आशाराम यादव ने कहा– ‘मुझे महसूस हो रहा है कि आज हमारी अभिभावक की सरकार है । हमारे मासिक सामाजिक सुरक्षा भत्ता के नाम में जो खर्च मिलता है, उससे सामान्य खर्च पहुंचती है । आज टार्च और छाता मिल गया, यह भी हमारे लिए ज्यादा उपयोगी है ।’

