Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 13 जुलाई कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष:

नया कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार और व्यावसायिक लाभ होगा। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। मध्याह्न के बाद मन अस्थिर हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी। दिन का अधिकांश भाग धन संबंधित योजना बनाने में व्यतीत हो सकता है। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

मिथुन:

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्रों एवं परिजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको आज मिलेगी। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा।

यह भी पढें   मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खण्ड अवरुद्ध
कर्क:

आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, किसी के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है।

सिंह:

आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा।

कन्या:

आपका दिन अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। व्यावसाय में उपरी अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ मतभेद हो सकते हैं। परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। प्रमोशन की संभावना है। मान-सम्मान के प्रसंग बनेंगे।

यह भी पढें   ख्याति प्राप्त कवियों सीता की प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम व पंथ पाकर धाम का किया दर्शन
वृश्चिक:

आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा प्राप्त कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति हो सकती है।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुबह से आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। इससे मन व्यथित हो सकता है।

मकर:

बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद आप मित्रों और स्वजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा
कुंभ:

कला के प्रति आज आपको विशेष रुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा।

मीन:

आज अधिक भावनाशील न बनने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज लाभकारी दिन है। संभव हो सके तो प्रवास को टाल दें। सम्मान का भंग न हो, इसका ध्यान रखें।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *