मुख्यमंत्री लालबाबु राउत की माँ पुज्यनियाँ राधिका देवी का ७६ बर्ष में निधन
सीपू तिवारी, वीरगंज, २९ असार । प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत की पुज्यनियाँ माता का निधन हो गया है। मुख्यमन्त्री राउत की माँ राधिका देवी का ७६ बर्ष में स्वर्गारोहण हो गया। वे आज सुबह तक बिल्कुल स्वस्थ थी, अपना दैनिक कार्य स्वयं करती थी, दिन में सामान्य बुख़ार की शिकायत पर उन्हें रक्सौल के डंकन अस्पताल में लाया गया। उपचार के क्रम में आज दिन के ३.१५ बजे उनका निधन हो गया।
कल दिन में ‘९ बजे’ मुख्यमंत्री के पैतृक गांव जगरनाथपुर में ‘आमा’ को अंतिम बिदाई दी जाएंगी। मुख्यमंत्री के साथ पूरा प्रदेश शोकाकुल है। कुछ ही दिन पहले ‘आमा’ हिमालिनी में अपने ‘लाल’ को देखकर खुशी जाहिर किया था। ‘हिमालिनी’ परिवार संवेदना ब्यक्त करते हुए, शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान हो इश्वर से इसकी कामना करती है।
निए मुख्यमन्त्री लालबाबूजी की माँ के साथ बातचीत/Listen Mother of Chief Minister Lalbabu Raut




