Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलबस्तु से गरीब के लिए परिचयपत्र वितरण शुरु, क्या है गरीबी परिचय पत्र ?

 

काठमांडू, १३ जुलाई । सरकार ने गरीब घर परिवार को लक्षित करते हुए परिचयपत्र वितरण शुरु किया है । २६ जिला में पहचान में आए गरीबों को उक्त परिचयपत्र दिया जाएगा । शुक्रबार कृषि, भूमि व्यवस्थापन तथा सहकारी मन्त्री चक्रपाणि खनाल ने कपिलबस्तु जिला स्थित मायादेवी गांवपालिका से परिचयपत्र वितरण शुरु किया है । प्रथम चरण में ३ लाख ९१ हजार ८३१ घर परिवार को यह परिचय पत्र दिया जाएगा ।
गरीब परिचयपत्र तीन तहों में वर्गीकरण की गई है । चरम गरीब में रहनेवालों के लिए लाल रंग का कार्ड दिया जाएगा, दूसरे तहों के गरीब के लिए पिला और सामान्य गरीब को नीला रंग का कार्ड वितरण किया जाएगा । मन्त्रालय को कहना है कि सरकार ने मानव विकास सूचकांक में सबसे कमजोर जिला से परिचयपत्र वितरण शुरु किया है । सरकारी सूचना के अनुसार १ लाख ८८ हजार २ सौ ३२ परिवार को लाल, १ लाख २९ हजार ७५४ परिवार को पिला और ८३ हजार ८४५ परिवार को नीला रंग का कार्ड मिलने वाला है ।

यह भी पढें   ११ ट्रक राहत सामग्री त्रिशूली पहुँचाया गया

गरीब घर परिवार सहयोग समन्वय बोर्ड ने प्रथम चरण में २५ जिला से १२ लाख ४० हजार घर परिवार से तथ्यांक संकलन किया था । उसमें से ३ लाख ९१ हजार ८३१ परिवार गरीब के रुप में पहचान में आए हैं । बोर्ड ने तनहुँ, बैतडी, अछाम, बझाङ, बाजुरा, कैलाली, जुम्ला, हुम्ला, मुगु, डोल्पा, कालिकोट, जाजरकोट, बर्दिया, रुकुम, रोल्पा, प्युठान, अर्घाखाँची, कपिलवस्तु, बाग्लुङ, गोरखा, रामेछाप, सिन्धुली, रौतहट, सिराहा, खोटाङ और भोजपुर से तथ्यांक संकलन किया था ।
सरकार ने परिचयपत्र वितरण तो शुरु किया है, लेकिन गरीबी परिचयपत्र प्राप्त करनेवालों को राज्य की ओर से किस तरह का सुविधा प्राप्त हो सकती है, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है । सरकारी अधिकारी भी इसके सम्बन्ध में अनभिज्ञ है । सरकारी अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खाद्यान्न जैसे विभिन्न सेवा–सुविधा में सहुलियत तथा अनुदान मिल सकता है । लेकिन अभी तक उक्त सुविधा किस तरह और कितने परिणाम में वितरण किया जाएगा, इसके बारे में कोई भी निर्णय नहीं हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com