Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गंगामाया ने अनशन तोड़ दिया, सरकार के साथ दाे सूत्रीय सहमति

 

काठमांडू, १३ जुलाई । वीर अस्पताल (आईसीयू कक्ष) में अनशनरत गंगामया अधिकारी ने अपना अनशन खत्तम किया है । अपने पुत्र कृष्णप्रसाद अधिकारी के हत्यारों को कारवाही मांग करते हुए अधिकारी गत जेष्ठ १५ गते से अनशन में बैठी थी । सरकार के साथ दो सूत्रीय सम्झौता होने के बाद अधिकारी ने आज शुक्रबार से अनशन तोड़ दिया है । अधिकारी को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अनुपराज शर्मा ने जुस पिलाकर अनशन खत्तम करने में सहयोग किया है ।
सरकार की ओर से कानुनमन्त्री शेरबहादुर तामाङ द्वारा हस्ताक्षरित पत्र गंगामाया को दिया गया है । उक्त पत्र में वि.सं. २०७२ असोज में किया गया पाँच सुत्रीय सहमति कार्यान्वयन करने की बात उल्लेख है । इसके साथ–साथ उक्त सहमति के संबंध में अनुमगन करते हुए प्रतिवेदन तैयार करने के लिए सरकार और गंगामाया की ओर से प्रतिनिधि रखने की बात भी पत्र में उल्लेख है ।
स्मरणीय है, कृष्ण प्रसाद के हत्या में संलग्न अभियुक्त छविलाल पौडल ने कुछ दिन पहले ही सर्वोच्च अदालत के समक्ष आत्मसमपर्ण किया था, लेकिन पौडेल के आत्मसमर्पण के बाद भी गंगामाया ने कहा था कि जब तक दोषी के ऊपर कारवाही नहीं होगी, तब तक अनशन खत्तम नहीं किया जाएगा । लेकिन उनके पक्षधर विभिन्न व्यक्तियों ने गंगामाया को अनशन खत्तम करने के लिए मनाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com