Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 14 जुलाई: कर्क राशि में तीन ग्रहों के संयोग का आपकी राशि पर असर देखें

 
मेष:

आज गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आप उदास हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है। नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं।

वृषभ:

आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे।

मिथुन:

आज आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव कर सकते हैं। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क:

यह भी पढें   काभ्रेपलाञ्चोक की भगवती मंदिर की प्रतिमा पर आया पसीना, श्रद्धालुओं में बढ़ी आस्था

आज आपका दिन आनंदित रहेगा। स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। शुभ समाचार मिलेंगे।

सिंह:

गणेशजी आज आपको अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। व्यर्थ के व्यय से बचें। स्त्रियों के मामले में संभल कर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें।

कन्या:

आज का दिन लाभदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला:

यह भी पढें   गरिमा चौधरी हत्याकांड पर गृह मंत्री सुधन गुरुङ की अपील

आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। घर तथा ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रमोशन के अवसर आएंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक:

थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति कर सकते हैं। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है। संतान से मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। वाद विवाद में ना फंसे। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

धनु:

आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। बाहर के खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें।

मकर:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि स्रोतों से आय बढ़ेगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन तथा सम्मान प्राप्त होंगे।

यह भी पढें   देवानगंज में हुई सांप्रदायिक झड़प और सुरक्षा कार्रवाई को लेकर रास्वपा के दो सांसदों के बीच विवाद
कुंभ:

कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मीन:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंध में आनंद और उत्साह बना रहेगा। वाणी तथा स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखें। नए संबंध स्थापित करने से पहले विचार करें। अधिक खर्च हो सकता है।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com