Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करण जौहर की फिल्म में अक्षय-करीना और दिलजीत-कियारा?

 

लंबे समय से इस बात की चर्चा हो रही थी करीना कपूर करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं. इन चर्चाओं के बाद करीना ने भी ये कंफर्म कर ही दिया कि वह करण की फिल्म में काम करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे.

करण जौहर की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर अब ये भी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने फिल्म में सेकंड लीड कपल के लिए‍ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी को साइन कर लिया है. राज मेहता के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की कहानी दो कपल्स के रिलेशनशि‍प के सफर को बयां करने वाली है.

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

कहानी में अक्षय और करीना के किरदार को लेकर हो रही चर्चा की मानें तों ये एक्टर्स फिल्म में मैरिड कपल के किरदार में नजर आ सकते हैं. एक ऐसे मैरिड कपल की कहानी जो अब फैमिली प्लानिंग का सपना संजोए हुए है.

अगर करीना और अक्षय वाकई इस फिल्म में साथ नजर आते हैं तो ये ऑनस्क्रीन जोड़ी करबी 9 साल बाद वापसी करेगी. इससे पहले करीना और अक्षय आखिरी बार गब्बर इज बैक में नजर आए थे.

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

वहीं बात करें फिल्म की सेकंड लीड कास्ट में नजर आने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ की तो फिल्हाल उनकी फिल्म सूरमा रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनकी अदायगी की काफी तारीफ भी हो रही है. वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी करण जौहर की फिल्म कलंक में एक कैमियो किरदार में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में कि‍यारा ने वरुण धवन के साथ एक कैमियो सॉन्ग भी शूट किया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com