Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोजपुरिया क्‍वीन रानी हुई भयंकर बीमार

 

निर्देशक दीपक त्रिपाठी की भोजपुरी फिल्‍म ‘जीरो बनल हीरो’ की शूटिंग आगरा के मनोरम लोकेशन पर जोर शोर से चल रही हैं। शूटिंग दौरान मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी क्वीन बीमार पड़ गई है जिसके चलते उनकी फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा और इससे सेट पर हड़कंप मच गया।

आगरा में भयंकर गर्मी के कारण वो बीमार पड़ गई। बताया जा रहा है की उन्हें स्किन इन्फेक्शन हो गया है और उन्हें बेइंतहा दर्द हो रहा है। जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया वहीं, डॉक्‍टरों ने इलाज के बाद रानी को फिट बताया और आराम करने की सलाह दी है।और जल्द ही रानी डॉक्टरों की निगरानी में ठीक हो जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed