Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडियन आइडल से है नेहा कक्कड़ का इमोशनल कनेक्शन

 

इंडियन आडल का 10वां सीजन शुरू हो चुका है. शो को अनु मलिक, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ जज कर रहे हैं. नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने शुरुआती समय के संघर्ष का जिक्र कर रही हैं.

वीडियों में नेहा कहती हैं कि कैसे 10 साल पहले वो इस शो में एक प्रतियोगी बनकर आई थीं. इसके बाद उन्हें यहां तक पहुंचने में 10 साल लगे. पहले वो एक भीड़ का हिस्सा थीं तब उन्हें कोई नहीं जानता था. आज उन्हें सब जानते हैं और वो जहां भी जाती हैं उनके लिए भीड़ जमा होती है.

नेहा ने कहा, ”एक कंटेस्टेंट के तौर पर मैंने अपना करियर शुरू किया था और आज मैं यहां जज की भूमिका में हूं. जीवन एक गोले की तरह घूमकर वहीं आ गया है जहां से शुरुआत की थी. मैंने इसलिए इस शो को जज करने के लिए हां कहा क्योंकि एक शो में कंटेस्टेंट बनने के बाद उसे जज करना मेरे लिए एक अलग अनुभव होगा.”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *