Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी के ऊपर धरपकड होना निन्दनीय हैः मसाल

 

काठमांडू, २० जुलाई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (मसाल) ने डा. गोविन्द केसी और उनके समर्थकों के ऊपर बिहीबार जुम्ला में हुए धरपकड़ को निन्दा किया है । मसला को कहना है कि बल प्रयोग से नहीं वार्ता और संवाद मार्फत समस्या की स्थायी समाधान खोजना चाहिए । एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए मसाल ने कहा है कि माथेमा प्रतिवेदन के अनुसार समस्या की समाधान करना होगा ।
पार्टी महासचिव मोहनविक्रम सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘आज के लिए डा. केसी की जीवन रक्षा सबसे महत्वपूर्ण है । लेकिन उनकी जीवन रक्षा इस तरह जबरजस्ती कारवाही करके नहीं, न्यायपूर्ण माग को स्वीकार करके होना चाहिए था ।’ मसाल ने यह भी कहा है कि ओली सरकार द्वारा ही सिफारिस और वैशाख २३ गते जारी अध्यादेश से सरकार विमुख होेन के कारण ही आज का परिणाम आया है । विज्ञप्ति में आगे कहा है कि माथेमा आयोग प्रतिवेदन और स्वयम् द्वारा सिफारिश और जारी अध्यादेश के अनुसार ही सरकार को काम करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *