Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समावेशी आयोग में दृष्टिविहीनों को भी शामिल किया जाएगाः अध्यक्ष प्रचण्ड

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २१ जुलाई ।
नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि अब बनने वाले समावेशी आयोग में दृष्टिविहीनों को भी शामिल किया जाएगा ।
आज काठमांडू में नेत्रहीन संघ के रजत महोत्सव को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि अस्थिरता में रमने वाले लोगों में स्थायी सरकार को देखकर बैचैनी बढ़ गई है । इसीतरहा,
उपप्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री उपेंद्र यादव ने कहा कि इलाज के लिए बाहर जाने की जनता की बाध्यता का समाधान किया जाएगा ।
काठमांडू के बी एंड बी अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान उप–प्रधानमंत्री यादव ने कहा कि देश के सरकारी और निजी अस्पतालों को जनता को स्तरीय सेवा देनी होगी ।
इसीतरहा, महिला बालबालिका तथा समाज कल्याण मंत्री थममाया थापा ने महिला के अधिकारों की सुनिश्चितता के लिए सक्रिय होकर आगे बढ़ने की बात कही ।
राष्ट्रीय महिला आयोग में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महिला हिंसा न्यूनीकरण में आयोग द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा करते हुए मंत्री थापा ने कहा कि आने वाले दिनों में आयोग की सेवा का दूरदराज तक विस्तार करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *